दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नए गाने लॉक का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। 23 जनवरी को यह गाना रिलीज होगा इसका पोस्टर जारी होते साथ ही फैंस में खुशी की लहर है। मुसेवाला भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके फैंस अब भी उनके गाने का इंतजार करते हैं, ऐसे में अब 23 तारीख का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहेगा।
गाने के प्रोड्यूसर द किड कंपनी ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा चारों तरफ देखों, हम लीडर हैं। हम जो भी करेंगे, हम दखेंगे और बाकी सब भी वैसा ही करने की कोशिश करेंगे। द किड कंपनी सिद्धू मूसेवाले के पहले भी कई गाने रिलीज कर चुकी है। आपको बता दे कि अब तक सिद्धू मूसेवाले के अब तक 8 गाने रिलीज हो चुके हैं और यह 9वां गाना रिलीज होने जा रहा है। जबकि साल 2025 का यह मूसेवाले का पहला गाना होगा।

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत बहुत ही दर्दनाक तरीके से हुई थी। 29 मई साल 2022 को सिद्धू अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे और अचानक उनकी गाड़ी को दो कारों ने रोककर फायरिंग की, जिसमें सिद्धू की मौत मौके पर ही हो गई थी।
- आंधी के साथ मौत आईः 2 लोगों पर अचानक गिरा पेड़, मच गई चीख-पुकार, एक की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग
- ‘हमसे गद्दारी करके गए तो सरकार अच्छी थी’, अनंत सिंह की जमानत रद्द होने पर तेजस्वी ने कसा तंज
- सीहोर वन विभाग का गजब कारनामा, खुद के ‘रेंज ऑफिस’ में कट रही हरियाली; रक्षक ही बन गए भक्षक
- नाइकी वेगम रन ₹3,795 में लॉन्च: जानिए भारत में बने इसके पहले डिज़ाइन में क्या है खास
- दिल्ली हाईकोर्ट का WFI को आदेश, विनेश मामले में हो फैसला

