सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश के छोटे-छोटे गांव व शहर में जहां साप्ताहिक बाजार लगती है, वहां सब्जी व्यापारियों समेत अन्य फुटकर व्यापारियों की जिंदगी में एक नया संकट भाजपा ने खड़ी कर दिया। बीजेपी सरकार पर आरोप लगा है कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर ठेकेदारों के माध्यम से फुटकर व्यापारियों से हफ्ता वसूली करा रही है। सुविधा के नाम पर महज शासकीय भूमि का उपयोग हो रहा है।
सिंगरौली जिले के गन्नई गांव के सब्जी बेचने वाले छोटे व्यापारी रामलाल ने बताया कि “हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं कि हम कोई बड़ा व्यापार कर सकें। हमारा गुजारा बड़े मुश्किल से मेहनत मजदूरी और सब्जी भाजी बेंचकर चलता है। अगर मैं 10 किलो टमाटर लेकर बाजार बेचने जाता हूं तो 50 रुपये मिलता है। भाजपा सरकार के अधिकारियों सरपंच सचिवों के द्वारा बनाये गये बाजार के ठेकेदार श्यामलाल आते हैं और 30 रुपये हफ्ता (बैठकी) वसूली कर ले जाते हैं।”
ये भी पढ़ें: ‘फ्रीबीज योजनाएं बंद होनी चाहिए…’ युवा विधायक सम्मेलन में बोले हेमंत कटारे- लाड़ली बहना जैसी योजनाएं विकसित भारत के लिए हानिकारक, महिलाओं को पैसे नहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य पर निवेश की जरूरत
व्यापारी रामलाल ने यह भी बताया कि ”हाट बाजार में शासकीय भूमि, नाली में दुकान लगाते हैं, पानी घर से लेकर आते हैं, खुले आसमान तपती धूप में 4 घंटे ग्राहक का इंतजार करते बैठे रहते हैं। वहीं इसे लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया कि अब वे क्या करेंगे।


