सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश शासन की मंत्री राधा सिंह के विधानसभा क्षेत्र चितरंगी से शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली डरावनी तस्वीर सामने आई है। जन शिक्षा केंद्र हरफरी और संकुल केंद्र कर्थुआ के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय चोलार की इमारत इस कदर जर्जर हो चुकी है कि यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर मासूम
विद्यालय की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं और छत बेहद खस्ताहाल स्थिति में है। इसके बावजूद मासूम बच्चे हर दिन इसी खतरनाक भवन में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। खस्ताहाल भवन को देखकर अभिभावकों और ग्रामीणों में अनहोनी का डर बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से मांग की है कि तत्काल भवन का निरीक्षण कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और लापरवाह जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


