सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के ऊर्जाधानी कहे जाने वाले सिंगरौली जिले से एक बड़े और दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले की जयंत माइंस स्थित रिफेक्स कंपनी परिसर में एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिससे पूरे माइनस क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति सिंगरौली के परसौना का रहने वाला बताया जा रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा हर्ष कंपनी की एक गाड़ी का चालक कथित तौर पर गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू हुई इस गाड़ी ने पीछे खड़ी एक अन्य गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आपातकालीन स्थिति में नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुई दुर्घटना के बाद माइंस क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और काम के दौरान चालकों की थकान व सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस और संबंधित प्रबंधन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

