सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।शहर के लंघाडोल इलाके में एक मेडिकल स्टोर संचालक की बीच बाजार में जमकर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि दुकान पर इलाज कराने पहुंची एक महिला ने मेडिकल संचालक पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद उसका गुस्सा फूट पड़ा और उसने सरेआम उसकी धुनाई कर दी।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, लंघाडोल बाजार स्थित एक मेडिकल दुकान पर एक महिला दवा लेने या इलाज कराने पहुँची थी। इसी दौरान मेडिकल संचालक प्रवीण कुमार शाह पर महिला ने छेड़खानी करने और गलत हरकत करने का आरोप लगाया। महिला के आक्रोश को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने बीच बाजार में ही मेडिकल संचालक की पिटाई शुरू कर दी।
घटना का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो और महिला द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

