सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सड़क हादसे का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: न्याय, समानता और यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन; व्यापारियों ने रखा बाजार बंद, रोकने पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

यह पूरी घटना माडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेका गांव के पास की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m