सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। जहां पहली बारिश में ही 30 लाख रुपये के दो चेकडैम बह गए। ग्रामीणों ने इसे सरकारी धन की खुली बर्बादी बताते हुए कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। यह पूरा मामला देवसर की बेलगांव पंचायत का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बेलगांव पंचायत के हाड़ाहिया नाला में लगभग 15-15 लाख रुपये की लागत से दो चेकडैम बनाए गए थे। लेकिन यह दोनों चेकडैम पहली ही बारिश का पानी नहीं झेल सके और क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य तकनीकी मानकों और गुणवत्तापूर्ण सामग्री से हुआ होता तो यह स्थिति कभी नहीं बनती।

ये भी पढ़ें: सिंगरौली कोयला रेलवे प्रोजेक्ट का विरोध: धारा-247 के तहत जमीन देना मंजूर नहीं, दूसरी बार विस्थापन और पेड़ों की कटाई पर भड़के ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी

यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले कठदहा पंचायत में 15 लाख का चेकडैम 15 दिन में क्षतिग्रस्त हो चुका हैं। अब बेलगांव पंचायत में करीब 30 लाख रुपये की लागत से बने दो चेकडैम पहली ही बारिश में बह गए। इसे लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या एक्शन लेता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m