भारत पाकिस्तान के बीच चले युद्ध में लगातार तनाव की स्थित बनी हुई है। इस बीच चंडीगढ़ में लगातार 10 मिनट से ड्रोन अटैक का सायरन बजा है। एयर फोर्स स्टेशन ने चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन अटैक की संभावना को देखते हुए सायरन बजाया गया। इसके साथ ही पंजाब के कुछ जिलों की इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है। पंजाब हाई अलर्ट पर है।
शुक्रवार की सुबह से यह जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान ड्रोन से हमला कर सकता है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन की हलचल देखी गई है। सभी लोगों के घरों की बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

पठानकोट में मिली मिसाइल
पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल के टुकड़े भी पाए गए हैं। पठानकोट में सर्च ऑपरेशन भी चल रहा है। रातभर जैसलमेर में पाकिस्तान की तरफ ड्रोन और मिसाइल हमले होते रहे, जिसे सेना ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए तबाह कर दिया।
- सेना ला रही नया ‘लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन’, जानिए इसमें क्या हो सकते हैं बदलाव, और क्यों है महत्वपूर्ण…
- गुजरात के अमरेली में ट्रेन से टकराया शेर, कटी पूंछ; वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी
- त्योहारी सीजन से पहले सुरक्षा का मेगा ड्रिलः एयरपोर्ट, राजवाड़ा और डेली कॉलेज में NSG कमांडोज का 6 घंटे चला एंटी-टेरर ऑपरेशन
- शिव मंदिर में बैठक, फोन पर धमकी का आरोप; भाजपा प्रत्याशी अनु राठौड़ और BAP अध्यक्ष आमने-सामने
- नशे के सौदागरों पर शहडोल पुलिस का मास्टर स्ट्रोक: रीवा से आई कफ सिरप की खेप पकड़ी, 10.35 लाख का मशरूका जब्त
