श्रवण प्रजापति, सिरसा. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की विभिन्न पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से चार युवकों को लाखों रुपए की 39 ग्राम 824 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा तस्करों के नेक्सस को तोड़ने के लिए सिरसा पुलिस लगातार नशा तस्करों के ठिकानों पर दबिश दे रही है । इसी कड़ी के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम में महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जीवन नगर रोड रानियां क्षेत्र से विक्रम उर्फ विक्की पुत्र बंता सिंह निवासी अमृतसरिया वाली गली वार्ड नंबर 12 रानियां को गिरफ्तार कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्ज से19 ग्राम 90 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
जबकि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान एमसी कॉलोनी सिरसा क्षेत्र से बाइक सवार शिवमउर्फ शिव पुत्र रमेश कुमार निवासी एमसी कॉलोनी को काबू कर नियमानुसारतलाशी ली तो उसके कब्ज से 6 ग्राम 670 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । वही एक अन्य घटना में जिला कि रोड़ी थाना पुलिस ने बांदर पट्टी रोड़ क्षेत्रसे संदीप सिंह उर्फ कट्टा पुत्र मुलक सिंह निवासी बांदर पती रोड़ी को गिरफ्तार कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्ज से 7 ग्राम 29 मिलीग्रामहेरोइन बरामद हुई ।

जबकि जिला की एंटी नाकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम नेमनप्रीत सिंह उर्फ बग्गी पुत्र राजू निवासी रोड़ी को 7 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहतमामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

