सिरसा: हरियाणा के सिरसा शहर में सोमवार रात एक दुकानदार पर 10-12 युवकों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दुकानदार की गर्दन पर गहरा वार हुआ, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, घटना शहर के गुरु तेग बहादुर बाजार स्थित इंद्रजीत वाली गली की है। यहां लैमिनेशन की दुकान चलाने वाले करतार सिंह सोमवार रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान 10-12 युवक तेजधार हथियार लेकर वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उन पर हमला बोल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों में से एक ने करतार सिंह की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुकानदार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, करतार सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
- माफी के बाद भी नहीं थमा बाबा बागेश्वर का विरोध! अपने ही गृह जिले में फूंका पुतला, सड़कों पर उतरा यादव समाज
- दिवाली के अगले दिन सूप क्यों पीटती हैं महिलाएं? जानिए लक्ष्मी की बहन से जुड़ी मान्यता…
- Agnipath Scheme: पहले बैच के अग्निवीरों को मिल सकता है सेवा विस्तार, 21 नवंबर से पहले सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
- 5 दिवसीय दीपोत्सव : धनतेरस से भाई दूज तक जानिए हर दिन का शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी पूजा और चोपड़ा पूजन का समय…
- दर्दनाक सड़क हादसा: कंटेनर से जोरदार भिड़ंत के बाद बस के उड़े परखच्चे, मासूम की मौत और 16 घायल
