कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज सिरसा से श्रद्धालुओं के लिए श्री नांदेड़ साहिब स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएगी। सिख धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल तख्त श्री हजूर साहिब की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और रेलवे विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस विशेष कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज दोपहर 3 बजे सिरसा पहुंचकर तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सरकार की इस योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों की यात्रा की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत पहले भी विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए विशेष यात्राएं आयोजित की जा चुकी हैं। अब श्री नांदेड़ साहिब यात्रा को लेकर प्रदेशभर के श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिरसा पहुंच रहे हैं, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भी विशेष रौनक देखने को मिल रही है।
प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सरकार इस योजना को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण से जोड़कर देख रही है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

