परवेज खान, शिवपुरी। जिले के करैरा कस्बे में पुलिस एसडीओपी कार्यालय के बाहर सडक़ पर वाहन चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक युवक अपनी बहन के साथ बुलेट वाहन से निकला। पुलिस ने उस युवक को बिना हेलमेट, मोडीफाइड साइलेंसर व नंबर प्लेट न होने पर रोका तो युवक के साथ मौजूद उसकी बहन ने मौके पर पुलिस वाहन के बोनट पर बैठकर हंगामा किया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की कई धाराओं में केस बनाकर कोर्ट भेजा है। साथ ही युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक करैरा थाने की पुलिस एसडीओपी कार्यालय के बाहर  वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवती दीप्ति परिहार निवासी करैरा अपने भाई के साथ बुलेट पर सवार होकर वहां से निकली तो पुलिस ने दोनो को रोक लिया। बुलेट पर नंबर प्लेट नही थी, युवक हेलमेट नही पहना था और बुलेट में जो साइलेंसर था, वह भी मोडिफाई था जो कि तेज आवाज निकाल रहा था।

पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई शुरू किए जाने पर दीप्ति परिहार नाराज हो गई और विरोध जताते हुए पुलिस वाहन के बोनट पर बैठ गई। कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही और हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m