महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को पिछले 5 दिनों में 50 से अधिक फोन कॉल्स प्राप्त हुई हैं। इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने खरात के खिलाफ न केवल विभिन्न जानकारियां दी हैं, बल्कि कथित अपराधों की शिकायतें भी दर्ज कराई हैं।
खरात के खिलाफ यौन शोषण और जबरन वसूली की शिकायतें
रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा गठित SIT ने आम नागरिकों से जानकारी जुटाने के लिए 2 मोबाइल नंबर जारी किए थे। उसके बाद से हर दिन औसतन 15-20 फोन टीम को प्राप्त हो रहे हैं। इन कॉल्स में कई लोगों ने उनके साथ भी यौन शोषण किए जाने, जबरन वसूली और अश्लील सामग्री रखे जाने से जुड़े आरोप लगाए हैं। इससे मामला गंभीर हो गया है। फिलहाल जांच टीम सभी शिकायतों की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।
महिला ने लगाया बार-बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप
नासिक के सिन्नर इलाके में मंदिर ट्रस्ट चलाने वाले खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। एक 35 वर्षीय महिला ने उस पर 3 साल तक बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। गिरफ्तारी के बाद कई अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने अब तक कुल 8 FIR दर्ज की हैं। SIT ने शुक्रवार को उसके कार्यालय पर छापेमारी की, जहां से कई अहम दस्तावेज, फाइलें और एक डायरी बरामद की है।
प्रशासन ने निलंबित की खरात का हथियार लाइसेंस
नासिक जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए खरात का हथियार लाइसेंस निलंबित कर दिया है। प्रशासन का मानना है कि उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज होने के चलते यह आशंका थी कि वे हथियारों का इस्तेमाल कर पीड़ितों को धमका सकते हैं। खरात ने साल 2012 में रिवॉल्वर का लाइसेंस लिया था, जिसे हाल ही में 2024 में रिन्यू किया गया था। पुलिस ने पहले ही उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद कर ली हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

