पठानकोट। पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे में बड़ी घटना घटी है, जिसमें धुंआधार फायरिंग हुई है। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार 2 हमलावरों ने अचानक से कार सवारों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस घटना में कार सवार 2 लोगों में से एक के माथे में गोली लग गई। उसकी हालत को देखते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस संबंध में जब प्रत्यक्षदर्शियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई तो वे अपनी दुकान खोल रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश लोगों ने कार पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद वे भाग गए। लोगों ने बताया कि गोलियां चलते वह खुद भी दुकानों के अंदर व इधर उधर भागे। लोगों ने बताया कि हादसा देखकर वे भी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को ऑटो से अस्पताल भिजवाया।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अभी हादसे के बाद जांच में जुटी हुई है और जैसे ही कोई तथ्य सामने आएंगे तो उसे मीडिया के साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है वह फाइनेंस का काम करता है।
- JCCJ के युवा संगठन की नई टीम घोषित, प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट…
- किसान नेता हुआ उठाईगिरी का शिकार: शातिर चोर ने बाइक की डिक्की से पैसों से भरा बैग किया पार, CCTV में कैद हुई घटना
- ओंकारेश्वर में एक महीने तक नहीं होगी तोड़फोड़, बैठक के बाद आंदोलन स्थगित; अतिक्रमण हटाने पर किया था नगर बंद का ऐलान
- लड़की ने सप्लाई किए थे हथियार? टाइगर श्रॉफ कार फायरिंग केस में सीतापुर की युवती समेत 4 गिरफ्तार
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: रामेश्वर ने दिग्विजय को दी मथुरा जाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- अब कृष्ण के नाम पर राजनीति!
