लुधियाना : लुधियाना में एक बार फिर से माहौल गर्मा गया है। प्राइवेट कंपनी से संबंधित बिजली कर्मचारी अमनप्रीत सिंह की मौत के बाद सी.एच.बी ठेका कर्मचारियों में बेहद नाराजगी देखने को मिली है। ठीक कर्मचारियों द्वारा पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की विभिन्न डिविजनों के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। बड़ी संख्या में यहां कर्मचारी प्रदर्शन करते नजर आ रहे है।
हाइटेंशन तार से हुई थी मौत प्रदर्शनकारियो ने दावा किया है मृत्यु के पारिवारिक समस्या को इंसाफ दिलवाने के लिए कर्मचारियों द्वारा पूरे पंजाब में हड़ताल शुरू कर दी गई है और नए आंदोलन को लेकर अगली रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बिजली की हाई टेंशन तारों पर काम कर रहे अमनप्रीत सिंह की दर्दनाक मौत हो चुकी है और हादसे के बाद पावर कॉम विभाग के किसी भी अधिकारी द्वारा मृतक के पारिवारिक सदस्यों की बात तक नहीं पूछी गई।
सरकारी नौकरी की मांग। कर्मचारियों का कहना है कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने सहित बुजुर्ग मां-बाप की पेंशन लगाई जाए और अगर जल्द ही कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर के कार्यालय को घेरने सहित बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के घर का घेराव किया जाएगा।
- कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: कृषि केन्द्र में अनियमितता पर एक का लाइसेंस निलंबित, दो विक्रेताओं के विक्रय पर प्रतिबंध
- अजीब आवाज सुनकर बाइक की सीट खोली… अंदर का नजारा देख उड़ गए लोगों के होश, देखें वायरल VIDEO
- कैथल में 488 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद, मध्य प्रदेश से पंजाब जा रही थी नशीले पदार्थ की खेप
- श्री राम मंदिर अयोध्या का प्रसाद बताकर Amazon ने की ठगी, CCPA ने लगाया ₹1 लाख का जुर्माना
- ‘पुष्पा’ स्टाइल में हो रही थी तस्करी: ट्रक के टायर में मिला 70 लाख से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

