Dharm Desk – ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल का विशेष महत्व होउता है. इस वर्ष ज्येष्ठ महीने में अधिकमास होने के कारण आठ बड़े मंगल पड़ रहे हैं. 9 जून को अधिकमास का छठा बड़ा मंगल का व्रत रखा जा रहा है. जिसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. यह दिन भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करने और जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए अत्यंत शुभ होता है. ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह बड़ा मंगल खास है, क्योंकि इस समय मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान हैं. जिससे इस दिन किए गए उपायों का प्रभाव कई गुना गया है. पंचांग के अनुसार 9 जून को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. जो देर रात 2.35 मिनट है. इस दिन प्रीति योग रहेगा. जिसके बाद आयुष्मान योग प्रारंभ होगा.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह साहस, पराक्रम, भूमि, वैवाहिक जीवन और ऊर्जा का कारक है. जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर होता है. उन्हें जीवन में संघर्ष, आर्थिक परेशानी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और आत्मविश्वास की कमी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में छठे बड़े मंगल पर किए गए उपाय से हनुमानजी औरमंगल ग्रह दाेनों की कृपा प्राप्त होगी.

हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए ये करें

हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन मंगलवार के दिन अोम हनुमते नमः मंत्र का श्रद्धा पूर्वक जाप करना शुभ होगा. इसके साथ ही हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डुओं का भोग लगाना और जरूरतमंदों को जल दान करना भी पुण्य दायी रहेगा. घर या मंदिर में हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और भय का नाश होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल पर चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चोला चढ़ाना. लाल लंगोट अर्पित करना विशेष फल देने वाला रहेगा.

वहीं भगवान श्रीराम के नाम का स्मरण और हनुमानजी को मीठे पान का भोग लगाने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं तथा मानसिक शांति प्राप्त होती है. इस शुभ दिन धन उधार देने या कर्ज लेने से बचना चाहिए. इन दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. काले रंग के वस्त्र पहनने से भी परहेज करना चाहिए.