उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति (UKSDS) देहरादून द्वारा युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से “SAATHIYA” के सहयोग से इंटीग्रेटेड करियर डेवलपमेंट प्रोग्राम (Integrated Career Development Programme) संचालित किया जा रहा है.
उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत होटल प्रबन्धन और हॉस्पिटीलिटी क्षेत्र में अभ्यर्थियों को 9 सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण, तत्पश्चात 3 सप्ताह का ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) प्रदान किया जाएगा. प्रशिक्षण के माध्यम से अभ्यर्थियों को उद्योग आधारित कौशल, व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार के लिए आवश्यक दक्षताओं से प्रशिक्षित किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : अब टेंशन की कोई बात नहीं! केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को दी बड़ी राहत, राज्य के लिए सर्दियों के दौरान अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर
इस प्रोग्राम के तहत युवाओं को इंडस्ट्री की मांग के अनुसार ट्रेनिंग दी जाती है. ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद युवाओं को हॉस्पिटैलिटी और होटल इंडस्ट्री में रोजगार पाने के अवसर मिलते हैं. ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के माध्यम से युवाओं का आत्मविश्वास और कार्यकुशलता बढ़ती है.


