नवंबर का महीना समाप्त होने वाला है, लेकिन अब तक पंजाब समेत उत्तर भारत में ठंड का ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है और न ही बारिश हो रही है। पंजाब का औसत तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है, जबकि चंडीगढ़ में यह लगभग 1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। इस बीच, पंजाब में प्रदूषण का स्तर लगातार घट रहा है, लेकिन चंडीगढ़ की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब में नवंबर के अंत तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 27 नवंबर को कुछ इलाकों में धुंध छाने की संभावना जताई गई है।
पंजाब में दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन रात का तापमान सामान्य से अधिक है। रात का औसत तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। अधिकांश शहरों में तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है, जबकि चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।

प्रदूषण की स्थिति
पंजाब में प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है। अमृतसर में औसत AQI 167, बठिंडा में 87, जालंधर में 203, रूपनगर में 171 और मंडी गोबिंदगढ़ व खन्ना में 156 दर्ज किया गया। चंडीगढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है, जहां प्रदूषण स्तर 200 AQI से अधिक है। सैक्टर 22 में औसत AQI 232, सैक्टर 25 में 210 और सैक्टर 45 में 232 दर्ज किया गया।
- नक्सलवाद के खात्मे पर धन्यवाद प्रस्ताव : विधानसभा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- नक्सलवाद पर सरकार का संकल्प अटल, बस्तर में शांति और विकास की लिखी जा रही है नई इबारत
- CG Suspension News : सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर हुआ एक्शन
- IND vs ENG 1st ODI: जीत के साथ भारत ने किया वनडे सीरीज का आगाज, इंग्लैंड को 6 विकेट से दी शिकस्त; गिल-वाशिंगटन की फिफ्टी, अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल
- चंपत राय पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग, महंत संत दास बोले- भगवान राम पर टिप्पणी से आहत हुईं भावनाएं
- पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों का टूटा बांध, सिर मुंडवाकर किया अनोखा प्रदर्शन

