भलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में कुख्यात तस्कर भय्यू लाला की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी की मौत गोली लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
यह भी पढ़ें: कुख्यात इनामी तस्कर भय्यू लाला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, 10 KG MD ड्रग्स मामले में था फरार
बता दें कि 18 फरवरी को भय्यू लाला की लाश उसके घर में मिली थी। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए थे। पहले माना जा रहा था कि सांस रुकने से उसकी जान गई है। पुलिस भी यह मान रही थी कि पलंग या पेटी में छुपने की वजह से दम घुट गया होगा और उसकी मौत हुई होगी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसकी वजह साफ़ कर दी।
यह भी पढ़ें: अय्याशी के लिए मां ने कराई बेटी की हत्या: अवैध संबंध में रोड़ा बनी 9 साल की मासूम, प्रेमी संग मिलकर दी दर्दनाक मौत
एडिनशल एसपी ने बताया कि भय्यू लाला को कान के पीछे गोली लगी थी। आज पुलिस ने उसके घर से एक पिस्टल और चाकू भी जब्त किया है। मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो सकता है। लेकिन इस बीच अब यह बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया है कि आखिर भय्यू को गोली किसने मारी थी?

