अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल केंद्र (SNCU) वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही वार्ड में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे वहां मौजूद स्टाफ और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अस्पताल कर्मचारियों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए वार्ड में भर्ती नवजात बच्चों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया।
घटना के दौरान वार्ड में करीब 10 नवजात बच्चे मौजूद बताए गए। आग और धुएं की स्थिति को देखते हुए कुछ बच्चों को कल्पना चावला अस्पताल में भी शिफ्ट किया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सभी बच्चों की हालत फिलहाल ठीक है और किसी बच्चे को कोई परेशानी नहीं हुई है।
मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
अस्पताल के पीएमओ ने बताया कि सभी नवजात बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। जिन बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी के लिए शिफ्ट करना जरूरी समझा गया, उन्हें कल्पना चावला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि बच्चों की स्थिति फिलहाल सामान्य है।
बताया गया कि जिस वार्ड में यह घटना हुई, वहां नया MNCU वार्ड तैयार किया जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत मां और नवजात बच्चे को एक ही स्थान पर रखने की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है, जिसमें मां और बच्चे के लिए एक साथ बेड की व्यवस्था की जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के बाद देखते ही देखते वार्ड में धुआं भर गया था। स्थिति को भांपते हुए अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई की और नवजात बच्चों को बाहर निकाल लिया। समय रहते उठाए गए कदमों के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
- गरबा के लिए कितना भारी होना चाहिए लहंगा ? जानें सही वजन और कपड़ा चुनने का आसान तरीका
- चित्रकूट में नदी में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो, 2 की मौत और 4 घायल; यूपी से दर्शन करने निकले थे सभी
- Jharkhand TET Exam 2026: जेटेट परीक्षा में बड़ा बदलाव, 5.60 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगी प्री-प्रिंटेड OMR शीट
- ‘CJP कांग्रेस और AAP की B टीम है…,’ सीजेपी प्रोटेस्ट पर सीएम रेखा गुप्ता का आया रिएक्शन, राहुल-केजरीवाल पर भड़कीं, पुलिस की तारीफ की
- जमीन बेचने के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, दो दिन पहले घर में संदिग्ध हालत में मिली थी बुजुर्ग की लाश…

