Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
  • |
  • ଓଡ଼ିଆ
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • धर्म
  • राशिफल
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • नौकरी
  • वेब स्टोरीज़
  • 4000 करोड़ की Ramayana को टक्कर देने आ रही है 32 साल पुरानी ये फिल्म
  • करवाचौथ व्रत के पारण में रखें खान-पान से जुड़ी इन जरूरी बातों का ध्यान
  • करवा चौथ पर शिल्पा शेट्टी के दिलकश लुक्स, साड़ी से अनारकली सूट तक हर अंदाज है खास
  • आज करवाचौथ के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम
  • रेलवे प्लेटफॉर्म पर क्यों नहीं होते मेडिकल स्टोर?
  • बालों में तेल लगाने की प्राचीन कला, जानें सही तरीका और फायदे
  • Vastu Tips: बच्चों के टूटे हुए खिलौनों का क्या करना चाहिए?
  • मंदिर ट्रस्ट क्या होता है, जानिये कैसे चलता है देश के बड़े मंदिरों का मैनेजमेंट?
  • Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की पूजा विधि, जानिये
  • करवा चौथ कल, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय
Home » उत्तराखंड

पीएम किसान सम्मान निधि : 8.89 लाख किसानों के खाते में अब तक 3 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि आंतरित

amanshukla
20 Mar 2025, 10:45 PM 03/20/2025उत्तराखंड
Share
Share Share Follow
Preferred
पीएम किसान सम्मान निधि : 8.89 लाख किसानों के खाते में अब तक 3 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि आंतरित

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को सचिवालय में कृषि पर राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति (State Level Sanctioning Committee) की बैठक ली. इस दौरान मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान मान धन योजना की कवरेज शत् प्रतिशत सेचुरेशन मोड पर पूरा करने के निर्देश दिए.

बैठक में मुख्य सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राज्य में रबी की फसल में वर्ष 2024-25 में 32,420 किसानों को आच्छादित किया गया और 10,308.19 हेक्टेयर भूमि कवर हुई है. वर्ष 2025-26 के लिए रबी की फसल में 100,000 किसानों को योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य है. पीएमएफबीवाई के तहत खरीफ की फसल में वर्ष 2024-25 में 42,505 किसानों और 9359.33 हेक्टेयर कृषि भूमि को कवर किया गया. वर्ष 2025-26 में खरीफ की फसल में 100,000 किसानों को बीमा योजना का लाभ देने का लक्ष्य है.

इसे भी पढ़ें : पानी की बर्बादी और लीकेज की समस्या को लेकर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान

सीएस ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सौ फीसदी लैण्ड सीडिंग, आधार आधारित भुगतान और सभी योग्य किसानों के ई-केवाईसी के लिए विशेष कैम्प लगाकर लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने किसान मान धन योजना के बारे में अधिकाधिक जानकारी के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिल सके. मुख्य सचिव ने 300 एफपीओ की स्थापन एवं प्रोत्साहन और एग्रीकल्चरल इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों के उत्पादों के बेहतर वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग के लिए अधिकाधिक किसानों को एफपीओ में शामिल किया जाए. सीएस ने एफपीओ के लिए राज्य स्तरीय पाॅलिसी ड्राफ्ट का कार्य जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं.

उन्होंने एग्रीकल्चरल इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड में प्राइमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटी को शामिल करने तथा समुदायों, युवाओं, स्टार्ट अप की विशेष रूप से मदद करने के निर्देश दिए. सीएस ने अधिकारियों से कृषोन्नति योजना, नेशनल फूड सिक्योरिटी एण्ड न्यूट्रिशन मिशन और नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल के एक्शन प्लान पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने मिलेट्स की खेती के विस्तार के लिए ठोस कार्य योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत साॅयल हेल्थ कार्ड, कृषि मशीनीकरण, एग्रो फाॅरेस्ट्री और परम्परागत कृषि विकास योजना के लक्ष्य समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें : मिलावटखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: चारधाम यात्रा और पर्यटन स्थलों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती, लोगों से की गई ये अपील

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखण्ड में कुल 8.89 लाख किसान पंजीकृत है. इस योजना के तहत 3,107.34 करोड़ वितरित किए जा चुके हैं. इसमें 98 प्रतिशत लैण्ड सीडिंग, 94 प्रतिशत आधार सीड बैंक अकाउंट और 98 प्रतिशत ई केवाईसी पूरी की जा चुकी है. राज्य में किसान मान धन योजना के तहत 2152 किसान रजिस्टर्ड हो चुके हैं.

उत्तराखण्ड में मसालों, सब्जियों, हल्दी, बासमती, मिलेट्स डेयरी उत्पादों, फूलों से सम्बन्धित 163 एफपीओ स्थापित हो चुके हैं. इसके लिए राज्य में नाबार्ड, नैफेड सहित 7 कार्यदायी एजेंसिया कार्य कर रही हैं. एग्रीकल्चरल इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड में वर्ष 2025-26 में राज्य के लिए 785 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत अभी तक 930 आवेदन और 1,276.03 करोड़ के प्रस्ताव जमा हो चुके हैं. जिसमें से 449 आवेदन, 530.69 करोड़ अनुमोदित हो चुके हैं.

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

लखनऊ से कानपुर जाना अब और महंगा! जाजमऊ पुल बंद; जानें कितना बढ़ा किराया और नया रूट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ से कानपुर जाना अब और महंगा! जाजमऊ पुल बंद; जानें कितना बढ़ा किराया और नया रूट

1 month ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
अहमदाबाद में 40 हजार किलो मिलावटी मावा जब्त, बिना एक्सपायरी डेट के 1 लाख किलो की जांच जारी
गुजरात

अहमदाबाद में 40 हजार किलो मिलावटी मावा जब्त, बिना एक्सपायरी डेट के 1 लाख किलो की जांच जारी

Today | 2 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
Spain Train Accident: 68 लोगों की मौत के बाद भड़का गुस्सा, मैड्रिड में प्रदर्शन; परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रेंडिंग

Spain Train Accident: 68 लोगों की मौत के बाद भड़का गुस्सा, मैड्रिड में प्रदर्शन; परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग

Today | 5 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
‘राहुल गांधी की राजनीतिक जमीन बंजर’, PM मोदी के ट्वीट पर संजय सरावगी ने कांग्रेस को घेरा
बिहार

‘राहुल गांधी की राजनीतिक जमीन बंजर’, PM मोदी के ट्वीट पर संजय सरावगी ने कांग्रेस को घेरा

Today | 11 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना: छोटी बहन की मौत के सदमे में बड़ी बहन ने भी बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान; दो सगी बहनों समेत 6 की मौत
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना: छोटी बहन की मौत के सदमे में बड़ी बहन ने भी बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान; दो सगी बहनों समेत 6 की मौत

Today | 12 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने पर सील हुईं 5 संपत्तियां, ये है पूरा हिसाब
हरियाणा

प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने पर सील हुईं 5 संपत्तियां, ये है पूरा हिसाब

Today | 19 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University new bharat sweet itsahospital

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×