कुछ दिन पहले सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर शुभंकर मिश्रा के कुछ विवादास्पद बयान ने ओडिशा के लोगों को ठेस पहुंचाया था। जिसके लिए शुभंकर को गिरफ्तार करने के लिए आवाज उठाई गई थी।
जानकारी के अनुसार प्रभु जगन्नाथ के 12वीं शताब्दी के मंदिर के बारे में विवादास्पद टिप्पणी देके फंसे हुए पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर शुभंकर मिश्रा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बिना शर्त माफी मांगे ओर उन्होंने कहा जानबूझ के लोगों के मान्यता को ठेस पहुंचाने का उनका कोई गलत इरादा नहीं था।
यहां बतादे, वो धार्मिक मामलों की जानकारी देने के लिए वह वीडियो बनाए थे। मैंने यह जानकारी सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों से जुटाई थी। अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो में दिल से माफी मांगता हूं। उन्होंने आगे कहा कि वो भी प्रभु जगन्नाथ के भक्त हैं।

वीडियो में मिश्रा ने कहा था राधारानी के कथित श्राप के कारण मंदिर में आने वाले अविवाहित जोड़ों का रिश्ता टूट जाता है। यह वीडियो वो अपने यूट्यूब चैनल से वो हटा दिए हैं ।
बीएनएस की धारा 299 तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जान बूझकर यह शब्द बोलने के लिए पूरी के सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। श्री जगन्नाथ मंदिर के उपमुख्य प्रशासक तथा पुरी जिला कलेक्टर ज्योति परिडा ने कहा था समिति वीडियो के जांच कर रही है। मिश्रा के माफी मांगने के बाद प्रशासन अब क्या राय देता है ये देखना बाकी है।
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

