कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। देश में अतिथि देवो भव की परंपरा है, लेकिन इसे कुछ लोग कलंकित करने का काम कर रहे है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किले पर विदेशी महिला से अश्लील बातचीत करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

यह वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। जहां किले पर विदेशी महिला से अश्लील बातचीत की गई। इनफ्लुएंसर राधे गुर्जर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया है, जो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि राधे गुर्जर प्रैंक और कॉमेडी वीडियो बनाता है, लेकिन रील्स के चक्कर में वह मर्यादा ही भूल गया।

ये भी पढ़ें: ‘हॉर्न तो बजा रहा था’, थार से टक्कर मारने के बाद BJP विधायक के बेटे की दबंगई, राजनीतिक रसूख के चलते FIR लिखने पर पुलिस के कांपे हाथ!

वहीं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। राधे गुर्जर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी पर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, शब्द हावभाव से अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने और सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने की धाराओं में कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें: हड़बड़ी में दूल्हे राजा की बढ़ी मुश्किल: ट्रेन में छूट गई शेरवानी और पगड़ी, RPF ने ढूंढ निकाला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m