चमोली जिले में तैनात उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ को श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) की जिम्मेदारी मिली है. सरकार ने बद्री केदार मंदिर समिति के स्थाई CEO के तौर पर ये आदेश जारी किया है.

चमोली में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे पीसीएस अधिकारी सोहन सिंह को अब इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. शासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सोहन सिंह को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए पूर्णकालिक रूप से BKTC का CEO नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें : केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़, अब तक 1 लाख 10 हजार भक्तों ने किए बाबा केदारेश्वर के दर्शन

बता दें कि चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए बद्री-केदार मंदिर समिति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है. बावजूद इसके यात्रा शुरू होने तक इस समिति के CEO पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई थी, जिससे व्यवस्थाओं को लेकर सवाल भी उठ रहे थे. इससे पहले यह जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के तौर पर विशाल मिश्रा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पास थी. हालांकि एक साथ जिले की और चारधाम यात्रा जैसे बड़े आयोजन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था. यही वजह रही कि सरकार ने इस पद पर पूर्णकालिक अधिकारी की तैनाती का फैसला लिया.