सूशीला देवी, गुड़गांव । किन्नर समाज से जुड़े विवाद में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। हाजी काजल किन्नर और रेशमा हाजी की ओर से लगाए जा रहे कथित आरोपों को सोहना-तावडू किन्नर समाज की उपप्रधान लक्ष्मी उर्फ गरिमा यादव और प्रधान सीमा सिसोदिया ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें और पूरे किन्नर समाज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

लक्ष्मी उर्फ गरिमा यादव और सीमा सिसोदिया का कहना है कि उनके खिलाफ कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन प्रशासन और पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर लगाए गए आरोपों में कोई ठोस सच्चाई सामने नहीं आई। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायतें देकर प्रशासन को परेशान करने के साथ-साथ समाज की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि विवाद के दौरान सनातन धर्म को लेकर भी टिप्पणियां किए जाने से समाज के लोगों में रोष है। उनका कहना है कि सोहना-तावडू क्षेत्र का किन्नर समाज सनातन धर्म से जुड़ी अपनी आस्था और परंपराओं का सम्मान करता है तथा किसी भी प्रकार की धार्मिक टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

लक्ष्मी उर्फ गरिमा यादव ने गरिमा यादव ने कहा कि वे सनातन धर्म से जुड़ी हैं और उनके घर पर भजन-कीर्तन के साथ मंदिर भी बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक गतिविधियों को लेकर भी उन्हें आपत्ति और टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की धार्मिक आस्था को लेकर किसी प्रकार का विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।
। हालांकि, इस संबंध में लगाए गए आरोपों पर दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।

वहीं, लक्ष्मी यादव और सीमा सिसोदिया ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर झूठी शिकायतें देकर उन्हें परेशान या बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें आशंका है कि विवाद बढ़ने पर उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से समय रहते सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m