इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में निर्माणाधीन कुएं की मिटटी धंसने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5 हो गया है। 2 मृतकों के शव बरामद हो गए हैं। वहीं अन्य के शवों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने सभी मजदूरों की मौत की पुष्टि कर दी है।

पन्ना में बड़ा हादसा: कुएं की खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, मलबे में दबे 5 मजदूर, 1 का शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रशासन के मुताबिक, पन्ना जिले के अजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नयापुरवा में मंगलवार को ग्राम पंचायत द्वारा निर्माणाधीन कुआं की मिट्टी धसकने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पांच व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 2 व्यक्ति सकुशल बाहर निकल आए। घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौजूद है। एसडीईआरएफ की टीम ने अब तक 2 शव निकाले हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m