UP Weather Today. उत्तर प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली जारी है. कभी तेज धूप, कभी आंधी-बारिश देखने को मिल रही है. अब एक बार फिर प्रदेश के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती समेत आसपास के जनपदों में आज तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है. हालांकि मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद समेत कुछ जनपदों में राहत मिल सकती है. यहां तेज हवा चलने की संभावना है. पूरे प्रदेश की बात करें तो आज यूपी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. लिहाजा यहां पर तापमान हाई हो सकता है. वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ जनपदों में गरज चमक के साथ ही तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो मानसून यूपी बॉर्डर पर पहुंच गया है. संभवत: 20-23 जून तक झारखंड के रास्ते मानसून यूपी के सोनभद्र में एंट्री कर सकता है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 17 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

विभाग के मुताबिक वाराणसी, आजमगढ़, बस्ती में तपती जलती झेलनी पड़ सकती है. मेरठ, कानपुर, गाजियाबाद समेत कुछ जनपदों में में राहत मिल सकती है. वहीं मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में बारिश और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.