अमृतसर : पंजाब में चारों तरफ पानी से आफत बनी हुई है। ऐसे में सरकारी आदेश जारी कर सभी स्कूलों में 3 सितंबर तक छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन जानकारी यह भी सामने आई है कि कई स्कूल अपनी मनमानी करते हुए खोले जा रहे है । शिक्षा विभाग ने सरकारी आदेशों का पालन ना करने पर जिले के दो निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है।
आपको बता दें बाढ़ के मद्देनजर विभाग ने 3 सितम्बर तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की थी, लेकिन विभाग के अनुसार उक्त स्कूलों ने स्कूल खोलकर आदेशों की अनदेखी की है। जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी राजेश शर्मा ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी, प्राइवेट और ऑडिट स्कूलों में 3 सितंबर तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं, लेकिन विभाग के ध्यान में आया कि कुछ स्कूल खुले थे। टीमों को मौके पर भेजा गया और देखा गया कि उक्त स्कूल खुले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

बाढ़ पीड़ितों के लिए खुले स्कूल अधिकारियों के अनुसार सरकारी आदेशों का सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए विभाग पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है। अगर कोई स्कूल सरकारी आदेशों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बाढ़ को देखते हुए अजनाला, लोपोके जैसे ऊंचे स्थानों पर स्थित सरकारी स्कूलों को बाढ़ प्रभावित लोगों के रहने के लिए खोल दिया गया है। प्रशासन स्कूलों में पीने के पानी और भोजन की व्यवस्था कर रहा है। स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है और स्कूल प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
- Rajasthan Panchayat Election पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो दर्जन याचिकाएं खारिज; जानें अदालत ने क्या कहा
- शादी की खुशिया पलभर में राख: आग लगने से नकदी-गहने और शगुन का सामान जलकर खाक; 12 लाख का नुकसान
- मुंबई की लाइफलाइन Mumbai Local 10 घंटे ठपः रेलवे ट्रैक पर 3 युवकों के शव मिलने से मची सनसनी, इसमें दो दोस्त
- बेगूसराय में JDU जिला कमेटी का विस्तार, 31 उपाध्यक्ष और 33 महासचिव बनाए गए
- ग्राउंड पर ‘दंगल’, शादी में ‘मंगल’! कांग्रेसी विधायक की बेटी संग BJP नेता के बेटे के फेरे; राजनीति के इस नए ‘गठबंधन’ से हड़कंप!
