लुधियाना जिले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें खुद को पुलिस बताकर कुछ ठग पैसे की वसूली कर रहे थे. एक गिरोह है, जो अब तक कई लोगों से पैसे वसूल चुका है। इस लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने शहर के दाना मंडी के पास से छापामारी करके गिरफ्तार किया है। इन सभी को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की जा रही है।
जांच में सामने आया कि आरोपित रोहित कुमार, जीवनजोत सिंह और गगनजोत उर्फ प्रिंस शहर के अलग-अलग स्पा सेंटरों को अपने ठगी का शिकार बनाया है। वह सभी सेंटरों में जाते थे और खुद को सीआईए पुलिस मुलाजिम बताकर पैसे वसूलते थे।
इनमें से आरोपी रोहित के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है वह ड्राइवरी करता है और आरोपित हनी नाहर के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं, वहीं जीवनजोत सिंह व गगनजोत भाई हैं। जीवनजोत मैकेनिकल डिप्लोमा कर चुका और दोनों भाई एक कंपनी में वाहनों की रिकवरी करते हैं। जांच में सामने आया है कि दोनों ने कुछ दिन पहले बहादुर के रोड पर लूटपाट की वारदात की थी।

- स्कूटी सवार परिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर: पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, ड्राइवर फरार
- घूसखोर सरपंच पर गिरी गाज: एनओसी के एवज में मांगी थी रिश्वत, ACB ने रंगेहाथ दबोचा
- शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता: कॉलेज के क्लासरूम में गंदी हरकत करते दिखे कपल, CCTV फुटेज वायरल
- पंचकूला में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़: रायपुररानी में लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
- Haryana Top News : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, दो बहनों की मौत, युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, सैनिटरी कारोबारी से 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…

