पंजाब में लगातार मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है कभी धूप, चिल्लाती गर्मी लोगों को सहन करनी पड़ रही है तो कभी बारिश लोगों को राहत पहुंचा रही है। इन सभी के बीच में 30 तारीख को लेकर अलर्ट जारी हुआ है जिसमें बताया गया है की बारिश होने की संभावना है। इसके साथी तेज आंधी और बिजली भी गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को चेतावनी दी है। कुछ हिस्सों में, खासकर हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में बारिश की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है, जिससे बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। इस इलाकों में बारिश के कारण काफी असर देखा जाएगा।
आज तपा है पंजाब
पंजाब में आज 28 अप्रैल को पंजाब के उत्तरी जिलों में जैसे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर में मौसम सामान्य रहा, जबकि दक्षिणी जिलों फाजिल्का, बठिंडा, फरीदकोट में लू को लेकर अलर्ट है। इसके साथ ही 29 अप्रैल को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन दक्षिणी पंजाब में हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा।
- 29 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी
- जीवन सूक्त: प्रेममय परिवेश से बनता है जीवन ‘मधुबन’- संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 29 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

