पंजाब का मौसम एक बार फिर से बदलता हुआ दिख रहा है। बीते दिन कुछ जिलों में धूप और धुंध दोनों ही नजर आया। धुंध के कारण लोग जहां एक तरफ परेशान रहे वहीं कुछ जिलों में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलती है और ठिठुरन कम हुई है लेकिन आने वाले दिन में कहा जा रहा है कि कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 21 जनवरी से हिमाचल से सटे जिलों में बादल छाए रह सकते हैं व बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे ठिठुरन भी बढ़ेगी।
आपको बता दे की पंजाब में कोल्ड वेव को लेकर भी बीते दिन अलर्ट जारी हुआ था। यहां भटिंडा, बरनाला, मानसा मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, फिरोजाबाद में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

हिमायल की चोटी में बर्फबारी
हिमाचल की चोटियों पर रविवार को हिमपात हुआ। तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड बरकरार रही। रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में हल्का हिमपात हुआ, जबकि शिमला में बादल छाए रहे। अटल टनल रोहतांग चार दिन बाद पर्यटकों के लिए बहाल कर दी गई। हालांकि, यहां फोर बाय फोर वाहनों को ही ले जाने की अनुमति है।
- Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से दिल्ली में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, 11 सड़कें बंद; 8 जगह डायवर्जन
- नारनौल को बड़ी सौगात! मेडिकल कॉलेज तक जल्द बनेगी फोरलेन सड़क, मंत्री रणबीर गंगवा का बड़ा ऐलान
- फोन पर बात करने के शक में पत्नी की हत्या, दोषी पति को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा!
- 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए कहां से आएगा ईंधन? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
- ‘लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा’, रामलीला ग्राउंड की रैली को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप ; बोले- कल होगा ‘जन महाभियोग कार्यक्रम’

