राकेश कथूरिया, कैथल. डीसी अपराजिता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। आगामी 8 जून को हरियाणा से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। जिसे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा बिल्कुल निशुल्क होगी। इच्छुक पात्र वरिष्ठ नागरिक 6 जून 2026 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
डीसी अपराजिता ने बताया कि सरकार द्वारा यह सुविधा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध करवाई जाएगी। पात्र व्यक्ति अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हरियाणा का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। इसके अलावा आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम निर्धारित की गई है। इच्छुक लाभार्थियों के लिए सरल पोर्टल saralharyana.gov.in पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

डीसी ने कहा सरकार वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से लगातार जनहितकारी योजनाएं चला रही है। इससे पहले सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या, प्रयागराज, तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) के सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा चुकी है। सभी पात्र बुजुर्ग नागरिक सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

