कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशभर में 11 मई को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था” का धूमधाम से आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत की सनातन संस्कृति, आस्था, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को समर्पित होगा। सभी जिलों में होने वाले इस विशेष आयोजन में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपराओं और सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है। यह पर्व भारत की उस अदम्य आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक है, जिसने चुनौतियों के बावजूद सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखा।

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। नूंह में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद में श्री कृष्णपाल गुर्जर, करनाल में विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, जींद में उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, अंबाला में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज, सोनीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और गुरुग्राम में उद्योग मंत्री श्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे।

इसी क्रम में पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पंचकूला में राजस्व मंत्री विपुल गोयल, रोहतक में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, यमुनानगर में कृषि मंत्री  श्याम सिंह राणा, सिरसा में जन स्वास्थ्य मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा, हिसार में सामाजिक न्याय मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, भिवानी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव और पलवल में खेल मंत्री श्री गौरव गौतम शिरकत करेंगे।

इसके अलावा चरखी दादरी में सांसद धर्मबीर सिंह, कैथल में नवीन जिंदल, हांसी में सुभाष बराला, झज्जर में संजय भाटिया, फतेहाबाद में कार्तिकेय शर्मा और रेवाड़ी में श्रीमती रेखा शर्मा मुख्य अतिथि होंगी। विभिन्न क्षेत्रों के विधायक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।