रवि रायकवार, दतिया। Son Killed Father: मध्य प्रदेश के दतिया से रिश्तों को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बड़ौनी के छता ग्राम में एक बेटे ने महज 40 हजार के लिए पिता को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड में उसका ताऊ भी शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

11 महीने से लापता था भाई, शख्स ने भतीजे पर जताया हत्या का शक

दरअसल, वीर सिंह बुंदेला नाम के शख्स ने 28 जून को पुलिस में भाई उदय भान सिंह के लापता होने की शिकायत की थी। युवक ने बताया कि भाई 11 माह से लापता है। जब इस संबंध में उसने भतीजे नितिन से पिता के लापता होने के बारे में पूछा तो उसने पिता के मुंबई जाने का बहाना बना दिया। शंका होने पर उसने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट करते हुए भतीजे पर हत्या की शंका जताई। 

पुलिस को किया गुमराह

बड़ौनी पुलिस ने उदय भान के बेटे नितिन बुंदेला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो पहले तो नितिन पुलिस को गुमराह करता रहा l नितिन ने पहले तो कहा कि ट्रैक्टर के कल्टीवेटर का पाल पिता के सर पर गिर गया था जिससे उनकी मौत हो गई। डरने की वजह से उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया और लाश को घर के बॉक्स में ही छिपा दिया। लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

किश्त के पैसे उड़ाए, पिता ने रकम मांगी तो कर दी हत्या

आरोपी ने बताया कि पिता ने ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए उसे 40 हजार रुपए दिए थे। लेकिन रकम जमा करने के बजाए उसने खर्च कर दिए l बार-बार पिता पैसे मांग रहे थे। तैश में आकर अगस्त 2025 को उसने खाट पर लेटे पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया और लाश को घर में रखे बक्से में डाल कर पैक कर दिया जिससे बदबू न फैले l 

बक्से में छिपाया शव, मिली सिर्फ हड्डियां

पिता की लाश को 6 महीने तक घर में बॉक्स में बंद करके रखने के बाद अपने ताऊ अष्पेंद्र की मदद से गांव के बाहर फेंक दिया l अब पुलिस को मौके से हड्डियां मिली हैं जिनको डी एन ए टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। एसपी मयूर खंडेलवाल ने 11 माह पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुएबताया कि आरोपी बेटे नितिन और मृतक के बड़े भाई अष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है l

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m