रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में जमीनी विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। हत्यारा कोई और नहीं कलयुगी बेटा ही है। उसने पत्नी के कहने पर मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इंदौर में युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या: सुनसान इलाके में पड़ा मिला शव, अवैध संबंध के एंगल
दतिया के विजयपुर गांव की घटना
दरअसल घटना दतिया के विजयपुर गांव की है जहां बेटे ने मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी बेटा पत्नी के दबाब में आकर जमीन अपने नाम कराना चाहता था। बुधवार रात को मां मिथला पाल की पत्थर से कुचलकर बेटे ने हत्या कर दी।
पुलिस हिरासत में आरोपी
जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव की घटना। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी बेटा अरविन्द पाल को हिरासत में लिया है। दादी के शव के पास डेढ़ साल का मासूम रोता रहा। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर से पूछताछ शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


