हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां फोटो स्टूडियो में काम करने वाले एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतक का शव बाणगंगा थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है, साथ ही इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
READ MORE: भोपाल में 11वीं की छात्रा से रेप मामले में एक और खुलासा: आरोपी माज खान ने कबूला- ‘दोस्त ओसाफ ने किया दुष्कर्म, मैंने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल’
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान खोजराम पिता लखन नारंगे के रूप में हुई है, मृतक युवक मूलतः छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। इंदौर में वो फोटो स्टूडियो में काम करता था। हत्या की वजह फिलहाल सामने नहीं है, लेकिन पुलिस अवैध संबंधो के एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल बाणगंगा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

