Sonam Wangchuk Released: लद्दाख के प्रसिद्ध इनोवेटर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को बड़ी राहत मिली है। पिछले करीब छह महीने से जेल में बंद वांगचुक को जल्द ही रिहा किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मिली अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उनकी हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सोनम वांगचुक ने अपनी हिरासत की आधी अवधि पूरी कर ली है। सरकार का यह कदम लद्दाख में एक ‘नए अध्याय’ की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सरकार लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को सुनने के लिए समुदाय के प्रमुख नेताओं और हितधारकों के साथ लगातार संपर्क में है।
लद्दाख की अर्थव्यवस्था पर पड़ा बुरा असर
मंत्रालय ने अपने बयान में इस बात पर चिंता जताई है कि पिछले कुछ समय से जारी विरोध प्रदर्शनों और बंद के माहौल ने लद्दाख के शांतिप्रिय ताने-बाने को नुकसान पहुंचाया है। सरकार ने माना है कि शिक्षा का माहौल बिगड़ने से विद्यार्थियों का भविष्य और नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं। पर्यटन पर आधारित लद्दाख की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है, जिससे टूर ऑपरेटर और स्थानीय व्यापारी परेशान हैं। क्षेत्र में अस्थिरता के कारण आने वाले सैलानियों की संख्या में कमी आई, जिसका असर सीधे पर्यटन उद्योग पर दिखा।

बातचीत का रास्ता हुआ साफ
सरकार अब लद्दाख के मुद्दों को सुलझाने के लिए एक रचनात्मक और सकारात्मक रुख अपना रही है। गृह मंत्रालय का मानना है कि बंद और प्रदर्शनों के बजाय, सार्थक बातचीत से ही समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सकता है। अब देखना यह होगा कि सोनम वांगचुक की रिहाई के बाद लद्दाख की राजनीति और वहां के विकास के एजेंडे में क्या बदलाव आते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- मनेर में प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान संजीत की मौत
- बूढ़ा हो रहा चीन, 9 साल बाद बीजिंग में हर तरफ दिखेंगे बूढ़े ; आबादी बढ़ाने निकाल रहा नई-नई तरकीब
- Realme P4 Lite 5G पर बड़ा डिस्काउंट, 7000mAh बैटरी वाला फोन 18,999 रुपये में खरीदने का मौका
- Atar Singh Bhadana Murder Case: वायरल वीडियो में मंत्री बेढ़म पर आरोप, 27 सितंबर की बैठक फिर चर्चा में
- भोपाल के बैरागढ़ हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: 12 साल की मासूम की विस्तृत पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि; पुलिस ने बढ़ाई पॉक्सो और रेप की धाराएं
