महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक ऐसी घटना घटित हुई, जिससे वहां मौजूद सभी लोग कुछ समय के लिए हतप्रभ हो गए. कार्यक्रम में वंदे मातरम् बजाया जाना था, लेकिन स्पीकर से अचानक भारत रत्न लता मंगेशकर का एक एल्बम गीत बजने लगा. सबसे बड़ी ताज्जुब की यह बात है कि यह गाना करीब 4 मिनट तक चलता रहा. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी उस सभा में मौजूद थे.
कार्यक्रम में डिप्टी CM एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे. शिंदे ने इसको लेकर माफी मांगी और ऐसी चूक दोबारा न होने की हिदायत दी.
सोमवार शाम ठाणे में आयोजित एक आधिकारिक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब तय प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के स्थान पर भारत रत्न दिवंगत लता मंगेशकर द्वारा गाया गया गाना बजने लगा. कार्यक्रम में हुई इस चूक का एहसास डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के हाव-भाव से साफ नजर आया.
हालांकि, कार्यक्रम में जो वंदे मातरम बजा था इसके बोल भी वंदे मातरम् ही थे, जिसे अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म पुकार में लता मंगेशकर द्वारा गाया गया था.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखी. यह गाना 4 मिनट का था तो पूरी सभा शांति से खड़ी नजर आई. गाना खत्म होने के बाद जब एकनाथ शिंदे ने भाषण शुरू किया तो उन्होंने इस गलती के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी. साथ ही संबंधित लोगों को हिदायत भी दी की आगे से ऐसी गलती न हो इसका ध्यान रखें. उन्होंने साफ कहा कि राष्ट्रगीत या देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


