कांग्रेस नेता सोनिया गांधी नई दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग थाने में पहुंचीं हैं. इसी थाने में प्रियंका गांधी हैं. प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लेकर यहां रखा हुआ है.
मंदिर मार्ग थाने में सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इस दौरान यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा. प्रियंका से मुलाकात करने के बाद सोनिया गांधी यहां से निकल गईं. NEET आंदोलन में ये सोनिया गांधी की पहली एंट्री है. सोनिया की मौजूदगी के दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे. हालांकि सोनिया ने मीडिया से कोई बात नहीं की.
मंगलवार दोपहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे NEET पेपर लीक के मामले पर दिल्ली के वीवीआईपी इलाके और पीएम नरेंद्र मोदी के आवास के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए. इस घटनाक्रम से दिल्ली पुलिस और सरकार दोनों के हाथ-पांव फूल गए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


