सोनीपत पुरानी महावीर कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नारायण बालाजी मंदिर के नवनिर्माण कार्य का मंगलवार को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पूजन-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मंदिर के संरक्षक तथा प्रमुख समाजसेवी दुर्गा मंदिर के प्रधान मोहन मदान ने नारियल तोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। मंदिर को अयोध्या की तर्ज पर भव्य स्वरूप देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संस्था के प्रधान सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मोहन मदान और उनके परिवार का मंदिर के निर्माण कार्यों तथा धार्मिक कार्यक्रमों में हमेशा से विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास और सामाजिक कार्यों में महान परिवार का योगदान सराहनीय है। मंदिर की कार्यकारिणी ने उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, नवनिर्माण योजना के तहत मंदिर की चारदीवारी को अयोध्या की तर्ज पर आकर्षक रूप दिया जाएगा। इसके लिए विशेष डिजाइनिंग, जालियों की सुंदरता बढ़ाने और अन्य सजावटी कार्य किए जाएंगे। निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर प्रबंधन को उम्मीद है कि यह कार्य आगामी पांच माह में पूरा हो जाएगा। अयोध्या से आए मिस्त्री और ठेकेदार अपनी कुशलता एवं लगन से निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने में जुटेंगे।
सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नारायण बालाजी मंदिर लंबे समय से सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंगलवार और शनिवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। भक्त बालाजी महाराज के समक्ष अपनी मनोकामनाओं की अर्जी लगाते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से मंदिर में पहुंचकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेने की अपील की।
इस अवसर पर प्रधान सुरेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संजीव बत्रा, सहसचिव मेहरचंद, महासचिव राजकुमार शर्मा, उपप्रधान विकास मानिक, ओलावा, संदीप भारद्वाज, राम मदान, मुलशीमोला, हरगोविंद गंभीर, अशोक अरोड़ा, चरणजीत सहगल, संजय कक्कड़, राजेश भारद्वाज, आनंद लाकड़ा, मुकेश बामनिया, बलजीत, अमृत सरी सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
- जबलपुर हाईकोर्ट से CJP कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत: ट्रेन से उतारने के मामले में याचिका डिस्पोज, सभी सुरक्षित घर लौटे
- महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
- Jharkhand Top News: भीषण सड़क हादसों से सियासी घमासान तक, अपराध और डॉक्टरों के आंदोलन ने बढ़ाई हलचल, एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी खबरें
- अजरबैजान में हिजाब पर बवाल: स्कूलों में छात्राओं की एंट्री पर रोक, विरोध में प्रदर्शन; तुर्किये तक पहुंचा विवाद
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों का हल्ला बोल, नियमितीकरण समेत 3 मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे

