संजीव, सोनीपत. बार एसोसिएशन लाइब्रेरी में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण मित्र मनीष ट्री द्वारा अधिवक्ता साथियों को 21 गमलों में उच्च गुणवत्ता वाले इंडोर प्लांट्स उपहार स्वरूप भेंट किए गए।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के प्रधान कमल हुड्डा, सचिव संदीप खरब और कोषाध्यक्ष परवीन कुमार ढिल्लो के साथ अधिवक्ता प्रणय चौधरी, सुभाष त्यागी, ऋषि मलिक और प्रमोद भगत मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन के प्रधान कमल हुड्डा ने कहा कि आगामी बरसात के दौरान बार परिसर के सभी पार्कों को हरा-भरा बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण समाज के साथ-साथ न्याय व्यवस्था के लिए भी बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में पर्यावरण वॉलंटियर विनोद कोच, सचिन और हर्षित ने भी सक्रिय सहयोग दिया। वहीं मनीष ट्री ने कहा कि इंडोर प्लांट्स न केवल लाइब्रेरी की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि कार्यस्थल की हवा को भी शुद्ध रखने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- मेरठ में ‘स्पेशल 26’ वाला कांड! फर्जी विजलेंस अफसर बनकर किया किडनैप, मांगी 50 लाख की फिरौती, 5 गिरफ्तार
- अनूपपुर में वाहन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी बाइक, नानी-नाती की मौके पर मौत; पोते ने अस्पताल में तोड़ा दम
- मिंटू हत्याकांड में बड़ा फैसला, उम्रकैद की सजा पाए 3 आरोपित बरी; हाईकोर्ट ने क्या पाया?
- Today’s Top News: दीपावली अवकाश एक दिन बढ़ा, 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, दर्दनाक हादसे में विधायक के भाई समेत 3 की मौत, गैस एजेंसी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट, प्रसव के बाद नवजात की मौत मामले में डॉक्टर और एएनएम निलंबित… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Bihar Top News 15 oct 2026: गर्दनीबाग में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी

