सोनीपत. सोनीपत में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला न्यायालय परिसर, लघु सचिवालय और कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। पूरे इलाके को खाली कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर कर दिया गया। सबसे पहले जिला न्यायालय परिसर को खाली कराया गया। अदालतों में चल रही कार्यवाही रोक दी गई और न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों तथा आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर परिसर से दूर भेज दिया गया।
इसके बाद पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर की बारीकी से तलाशी शुरू की। हर कोने, हर कमरे और संदिग्ध स्थान की जांच की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु मौजूद न हो। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर तलाशी अभियान लगातार जारी रखा गया।
एसीपी राजदीप मौर ने बताया कि ई-मेल मिलने के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर जिला न्यायालय और लघु सचिवालय को खाली कराया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी वजह से सबसे पहले यह देखा जा रहा है कि कहीं किसी ने कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री तो नहीं रखी। उन्होंने बताया कि बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, क्राइम ब्रांच, एसटीएफ और साइबर टीम मिलकर पूरे मामले की जांच कर रही हैं। साथ ही धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी तरह का खतरा सामने आता है, तो उससे तुरंत और प्रभावी तरीके से निपटा जाएगा।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

