सोनीपत. पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, ADGP के कुशल मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नरेंद्र कादयान IPS के निर्देशन में शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में आज सोनीपत शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़कों एवं फुटपाथों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे गए अस्थायी ढांचे, रेहड़ियां, सामान एवं अन्य अवरोधों को हटाकर यातायात को सुचारु बनाया गया।
कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड सोनीपत से मुरथल अड्डा क्षेत्र तक संबंधित लोगों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण न करने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण के कारण आमजन को आवागमन में होने वाली असुविधा को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सोनीपत पुलिस ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों एवं सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं यातायात बाधा मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
सोनीपत पुलिस द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

