सोनीपत: अम्बाला से चोरी हुए डंपर को लेकर भाग रहे आरोपियों ने सोनीपत में पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। मुरथल के पास पुलिस ने डंपर को रोकने की कोशिश की तो चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि पुलिस वाहन में सवार जवान बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, सोनीपत पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि अम्बाला क्षेत्र से एक डंपर चोरी हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने डंपर को ट्रेस करना शुरू किया। पीछा करते हुए जब डंपर मुरथल फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया।
इसी दौरान डंपर चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी और मौके से निकलने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डंपर को रोकने में सफलता हासिल कर ली।
डंपर में दो लोग सवार थे। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में चोरी हुए डंपर को बरामद कर लिया गया है और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाकर हमला करने के प्रयास को लेकर भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम ने तेजी से कार्रवाई की, जिसके चलते चोरी हुआ डंपर बरामद कर लिया गया।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

