संजीव, सोनीपत। सफाई कर्मियों की प्रदेश में हड़ताल स्थगित होते ही पिछले 11 दिनों से सड़कों पर जमा कूड़ा उठवाने के लिए नव निर्वाचित मेयर राजीव जैन नगर निगम की टीम के साथ रात को 9 – 30 बजे ही सड़कों पर उतर गए । सबसे पहले उन्होंने दो घंटे तक रेलवे रोड पर पड़े कूड़े को उठवाया, फिर कच्चे क्वार्टर मार्किट की तरफ रुख किया और तीन दिन में जगह जगह पड़े कूड़े को उठवाने के निर्देश दिए।

पिछले कई दिनों की हड़ताल के कारण शहर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं बचा जंहा कूड़े के ढेर ना लग गए हों। शहरी नागरिक भी गंदगी से परेशान हो चुके थे और हड़ताली कर्मी जे बी एम् कम्पनी, ठेके वाले सफाई कर्मियों को भी कार्य नहीं करने दे रहे थे। सफाई कर्मचारियों ने राजीव जैन को दोबारा मेयर बनने पर पुष्प गुच्छ एवं फूल मालाएं भेंट कर स्वागत किया और राजीव जैन ने धन्यवाद करते हुए सभी को मिठाई वितरित की । मौके पर मौजूद सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक तथा कृष्ण कुमार से राजीव जैन ने हड़ताल के दौरान बने सभी डम्पिंग प्वाइंट से कूड़ा उठवाने और चुना दवाई छिड़कने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि धैर्य रखें सारा कूड़ा उठवाया जायेगा और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें। जैसे ही कार्यकर्ताओं को पता लगा कि मेयर राजीव जैन सफाई करवा रहे हैं वैसे ही भारी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और स्वच्छता अभियान में सहयोग किया। कार्यकर्ताओं में संजीव वलेचा पार्षद, नवीन मंगला, राजेश कुमार, राहुल जैन, रजत जैन, दिनेश कुकरेजा प्रमुख रूप से शामिल थे।