सोनीपत। बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से उपायुक्त नेहा सिंह ने जिलेवासियों से सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय मच्छरों को पनपने से रोकना है।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि प्रत्येक रविवार को सूखा दिवस के रूप में मनाएं तथा घर में रखे कूलर, पानी की टंकी, गमले, फ्रिज ट्रे, बाल्टी, पुराने टायर, डिब्बे और अन्य पानी के बर्तनों को पूरी तरह खाली कर साफ करें, ताकि मच्छरों के अंडे और लार्वा नष्ट हो सकें।
उन्होंने कहा कि घरों और आसपास कहीं भी सात दिन से अधिक पानी जमा न होने दें। छतों पर रखे कबाड़, टूटे बर्तन, टायर एवं अन्य अनुपयोगी सामान को हटाकर साफ-सफाई बनाए रखें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें, रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें तथा आवश्यकतानुसार मच्छररोधी उपाय अपनाएं।

उपायुक्त ने बताया कि तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, उल्टी, शरीर या जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर रक्त जांच कराएं। समय पर जांच और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी नागरिक इस अभियान में सहभागी बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हमने ठाना है, मलेरिया मिटाना है के संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक का सहयोग जिला को मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा लागू करने कर रहे विचार
- ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा: आगरा-झांसी रेल खंड पर झेलम एक्सप्रेस ने ली रेलवे JE की जान, महकमे में मचा कोहराम
- गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा; दो ने खाई चूहामार दवाई, पुलिस बनी रही तमाशबीन
- ‘मुमताज’ ने ‘मनीष’ बनकर युवती को फंसाया, बीच सड़क पर धुनाई; VIDEO वायरल
- CG Teacher Transfer: बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला, आपसी सहमति से हुआ ट्रांसफर, देखें जंबो लिस्ट…


