सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में ड्यूटी के दौरान हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। कुंडली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल देवी दयाल के रूप में हुई है, जो हरियाणा पुलिस की डायल-112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात ईआरवी टीम एक कार्रवाई के सिलसिले में कुंडली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पहुंची थी। इस दौरान सड़क के बीचों-बीच एक वाहन खड़ा मिला, जिससे यातायात बाधित हो रहा था।
ट्रैफिक सुचारु कराने और सड़क पर खड़े वाहन को हटवाने के लिए हेड कांस्टेबल देवी दयाल जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे, पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल देवी दयाल चार बच्चों के पिता थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है।
कुंडली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
- दीपावली से पहले भाजपा की पदयात्रा पर कांग्रेस का ऐतराज: 5 करोड़ रुपए के कारोबार पर असर की आशंका! त्योहार के बाद आयोजन की मांग
- महिला ने जाली दस्तावेजों से बनवाए 3 फर्जी पासपोर्ट! आखिर कैसे खुला राज?
- 50 फीट ऊंचे पुल से फेंकी गई नवजात, मौत को चकमा देकर रेत पर बची मासूम की सांसें!
- इजराइल चुनाव रिजल्ट: बेंजामिन नेतन्याहू को जीत के लिए सिर्फ 2 और सीटों की जरूरत, एक तिहाई वोटो की गिनती पूरी
- UP में दीवाली से पहले तोहफा, श्रमिकों की बढ़ी न्यूनतम मजदूरी; अब हर महीने मिलेंगे 238 तक ज्यादा

