सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स की दुकान पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्विफ्ट कार में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने चेन देखने के बहाने दुकान में प्रवेश किया और कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर चांदी के गहने लूट लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, वारदात खरखौदा स्थित सांवरिया ज्वेलर्स में हुई। बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और चेन दिखाने के दौरान अचानक कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी दुकान से चांदी के गहने लेकर भागने लगे।
हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान जागसी निवासी पवन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथी तीन चांदी की चेन, एक ब्रेसलेट और दो लॉकेट लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।
फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि पुलिस फरार आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करती है।
- CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

