सोनीपत. गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खेवड़ा में विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की भाषा शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अत्याधुनिक फ्रेंच लैंग्वेज लैब का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलियां ने मुख्य अतिथि के रूप में विधिवत फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया।
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलियां ने कहा कि वर्तमान समय में विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, उच्च शिक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसरों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप इस प्रकार की आधुनिक लैंग्वेज लैब विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस नवाचारी पहल के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि फ्रेंच लैंग्वेज लैब की स्थापना से विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल संसाधनों के माध्यम से सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने की भाषा दक्षताओं का प्रभावी प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को वैश्विक नागरिक बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है। फ्रेंच लैंग्वेज कोऑर्डिनेटर प्रीति के समर्पित प्रयासों एवं योगदान की भी विशेष सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा फ्रेंच भाषा में परिचय एवं संक्षिप्त संवाद प्रस्तुत कर अपनी भाषा दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, उत्साह एवं विद्यालय की इस अभिनव पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे भविष्य की शिक्षा के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

इस दौरान उप्राचार्य सुरेंद्र महला, समुद्र मलिक, सविता राठी,रेखा, व विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
- सड़क पर BJYM अध्यक्ष को केक काटकर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद 3 लोगों पर FIR दर्ज
- धीरेंद्र शास्त्री की ‘हिंदू राष्ट्र यात्रा’ के खिलाफ दामोदर यादव का हल्लाबोल: दी ‘बहुजन राष्ट्र यात्रा’ निकालने की चेतावनी
- कर्नाटक की रोड पर शख्स का दिखा खतरनाक स्टंट, बाइक के पीछे टोकरी में ठूंसकर मासूम बच्चों को ले जाता दिखा- Video
- अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
- छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर भड़कीं BJP विधायक उषा ठाकुर: बोलीं- ‘यह कांग्रेस की संस्कृति और घटिया संस्कारों का प्रमाण’



