सोनीपत। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण(एसएमडीए) से जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नीलम शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एसएमडीए की टीम ने गांव नाहरी की राजस्व संपदा में 03 और 01 एकड़ पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान 09 डीपीसी और 2.5एकड़ में फैले कच्चे रास्तों को ध्वस्त किया गया।
डीटीपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सडक, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे आपकी मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं।
उन्होंने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने से पूर्व एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है अन्यथा एसएमडीए द्वारा अवैध कालोनीध्निर्माण को किसी भी समय नियंत्रित क्षेंत्र अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक संबंधित जानकारी के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय,चौथा तल, काराधान विभाग, सेक्टर-12, सोनीपत में सम्पर्क कर सकता है। तोडफोड की कार्यवाही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट पंचायती राज विभाग के एसडीओ बृज मोहन गौड़ तथा एसएमडीए इंफोरर्समेंट व पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
- ‘डांस रोका तो उखाड़ फेंका मंच…’: पुलिस से तकरार के बाद रामलीला बंद, धर्म बदलने की चेतावनी से मची हड़कंप
- अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें, सोनीपत में प्रशासन ने ध्वस्त की कॉलोनियां
- डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने परिवार संग किए मां शारदा के दर्शन: पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- सोनीपत में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका; महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया

